मिर्जापुर, नवम्बर 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर बीती रात टैंकर से पेट्रोल पंप के टैंक में पेट्रोल भरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर से आग की लपटें निकलने लगीं। इससे पेट्रोल पंप पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पा लिया। उनकी सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। शहर के सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर रात टैंकर से भूमिगत टैंक में पेट्रोल भरा जा रहा था। उसी दौरान अचानक टैंकर में आग लग गई। टैंकर से लपटें उठती देख वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से पेट्रोल पंप पर बड़ा हा...