Mirzapur News: पूर्व विधानसभा परिषद सदस्य की पत्नी की 20 बीघा जमीन पर कब्जे का आरोप
मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में पूर्व विधानसभा परिषद सदस्य की पत्नी की 20 बीघा जमीन पर कब्जे के आरोप का मामला सामने आया है। यह आरोप पूर्व प्रधान व उनके भाई पर लगा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वाराणसी निवासी केदारनाथ सिंह पूर्व विधानसभा परिषद सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में इंफ्रा स्ट्रक्चर की अध्यक्ष उनकी पत्नी तारा देवी के नाम पर 20 बीघा 4 बीस्वा कृषि भूमि दर्ज है। भूमि पर वर्षों से कृषि का कार्य हो रहा है। आरोप हैकि कुछ दिनों से ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और उनके भाई जबरन उस भूमि पर अवैध कब्जा व निर्माण का प्रयास कर रहे हैं। मना करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पूर्व विधानसभा परिषद सदस्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.