मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। जनपद के सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार,मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार एवं एसडीएम सदर ने तहसील सदर में लोगों की समस्याएं सुन कर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापुर्ण समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि एक ही समस्या के समाधान के लिए पीड़ित को बार-बार तहसील एवं पुलिस थाने का चक्कर न लगवाया जाए। साथ ही राजस्व विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लालगंज,चुनार एवं मड़िहान तहसील में संबंधित अधिकारियों ने समस्याओं को सुन कर उनका समाधान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...