Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में स्नैचर घायल, गिरफ्तार
मिर्जापुर, अक्टूबर 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। देहात पुलिस ने सोमवार को खड़ंजा फाल मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से छीना गया मंगलसूत्र, एक तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार को खड़ंजा फाल मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। वह पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगा। घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के धौरूपुर निवासी 23 वर्षीय शिवम चौहान के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.