Mirzapur News: पुलिस पर पथराव में 48 नामजद व 100 अज्ञात पर केस, नौ गिरफ्तार
मिर्जापुर, जुलाई 26 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में दस दिन पूर्व हुए हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास मामले में 48 नामजद और 100 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया। रविवार नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश कर रही है।
हादसे की सूचना एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीना ने बताया कि अहरौरा कुदारन गांव में 16 जुलाई को टायर ब्रस्ट होने से अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे पांच लोगों को रौंद दिया था। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। जबकि दो लोग जख्मी हुए थे। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। अतिरिक्त पुलिस फोर्स के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पथराव में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे।
प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.