मिर्जापुर, जुलाई 11 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। क्षेत्र के देवहट ड्रमंडगंज निवासी द्वारिका प्रसाद केशरी ने ड्रमंडगंज थाने के एक हेड कांस्टेबल पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहा है। द्वारिका प्रसाद केशरी ने बीते 29 जून को ड्रमंडगंज घाटी हनुमान मंदिर के पास व लहुरियादह, भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में देह व्यापार का धंधा किए जाने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...