Mirzapur News: पुरानी रंजिश में महिला की पिटाई, दो पर मुकदमा
मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरईपुर निवासी ऋतु चौरसिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन अगस्त को वह अपने बच्चों से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दो लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी और लात-घूंसों से पिटाई की, जिससे उनके सिर में चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी।निरीक्षक अपराध रामप्रीत यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.