Mirzapur News: पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने चाचा-भतीजे पर चाकू से किया हमला, जख्मी
मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के काशी सरपती गांव में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों जख्मी हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला गांव निवासी 26 वर्षीय निर्भय चतुर्वेदी पुत्र कृपा शंकर चतुर्वेदी सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। उसी समय उनका पड़ोसी वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर निर्भय पर चाकू से हमला कर दिया। निर्भय ने अपनी जान बचाते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसी ने दौड़ाकर उस पर चाकू से वार कर दिया। घटना की जानकारी होते ही बीच बचाव करने चाचा किशन चौबे भी पहुंचे। पड़ोसी ने उन पर भी चाकू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.