Mirzapur News: पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान आयोजित
मिर्जापुर, अक्टूबर 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। जिले के मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया। मतदेय स्थलों पर बीएलओ मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बैठे रहे। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर बीएलओ व राजनैतिक दलों के बूथ लेवर एजेंट मौजूद रहे। मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने,संशोधन और स्थानांतरण के लिए फार्म भर कर जमा किया। सभी बूथों पर फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं ने अपना फार्म भरा। यह भी पढ़ें- Bareily News: 654 लोगों ने भरा फार्म-6 मीरगंज के बूथों पर जमा हुए 654 फार्म 6 वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.