Mirzapur News: पुण्य तिथि पर शहीद रवि सिंह को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार को अमर शहीद रवि सिंह के छठवें बलिदान दिवस पर रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अंत्येष्टि स्थल पर शहीद की मां रेखा देवी व पिता संजय सिंह ने घी के दिए जलाकर अश्रुपूरित नेत्रों से अपने लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। जनमानस ने नम आंखों से शहीद स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में शहीद के चाचा का दर्द श्रद्धांजलि सभा में शहीद के चाचा प्रीतेश सिंह का दर्द छलक उठा। कहा कि आज ही के दिन 2020 में जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों का सीना छलनी कर सीने पर गोली खाने वाले इकलौते लाल को असाधारण बहादुरी के लिए मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन पर शहीद की उपेक्षा का खुला आरोप लगाया। कहा कि बीते छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.