मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट बाजार निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. साधुचरण पांडेय की पांचवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। उनकी पत्नी डॉ. आशा पांडेय ने सुंदरकांड का पाठ कराया। इसके बाद विधि-विधान से पूजन एवं हवन हुआ। कार्यक्रम के बाद गरीब, असहाय, विधवा एवं वृद्ध महिलाओं में 129 साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी। डा. आशा पाण्डेय ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और सहायता ही स्व. साधुचरण पांडेय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सौरभ पांडेय, संजय श्रीवास्तव, नवीन पांडेय, हरिशंकर सिंह, सीतेश द्विवेदी, अंजनी कुमार, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...