मिर्जापुर, नवम्बर 22 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार को लगातार तीसरे दिन रविवार को नोडल अधिकारी डा. केवी सिंह एवं ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर रजनीश मिश्रा ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, लैब, प्रसव कक्ष सहित अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को देखा।कर्मचारियों की उपस्थिति, टीकाकरण व्यवस्था और प्रसव कक्ष का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद सभागार में चिकित्सकों, आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थ...