मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: पटेहरा। उमस भरी गर्मी से क्षेत्र में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उल्टी दस्त के पांच मरीज भर्ती हुए। इसमें परसिया कन्हईपुर की 16 वर्षीय आरती, पिउरी निवासिनी 80 वर्षीय रामराजी, गुलालपुर की 30 वर्षीय अनीता, सेमरिहा गोहिया की 18 वर्षीय गीता, पटेहरा आजादपुर की 22 वर्षीय कल्पना हैं। डा. महेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...