मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बाजार में नाली का निर्माण न होने के कारण लगातार बारिश के चलते बाजार की दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक में पानी घुसने के कारण ताला बंद कर दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पानी पहुंचाने के कारण मरीज स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बाजार निवासी पप्पू साड़ी सेंटर में पानी का जल जमाव हो गया है। वहीं कृष्णकांत, गोपाल दास, रामदयाल, गौरी शंकर शर्मा, राजू सोनकर, सिपाही कनौजिया, भोला, सुरेंद्र सिंह, जगदीश मिश्रा, चंद्र दत्त त्रिपाठी, हरिशंकर जायसवाल, उमाशंकर आदि के घरों में बारिश का पानी भर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...