Mirzapur News: पिता के सामने ही बेटी पुल से गंगा में कूदी, लापता
मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कछवां थाना क्षेत्र के भटौली पुल से गुरुवार की दोपहर पिता के सामने ही बेटी ने गंगा में छलांग लगा दी। वह मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली थी। पीछे-पीछे पिता भी पुल पर पहुंचे, लेकिन बेटी को छलांग लगाने से रोक नहीं पाए। पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवती की तलाश करा रही है। घटना के बाद पुल पर राहगीरों और आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना का कारण कछवां के रामापुर गांव निवासी जयप्रकाश सरोज ने बताया कि उनकी पुत्री 18 वर्षीय सपना सरोज घर पर थी। बेटी का अपनी मां से गृहस्थी का कार्य करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी को लेकर उसकी मां ने उसे फटकार लगा दी। जिससे नाराज होकर सपना घर से निकली। उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी। उसे रोकते हुए पीछे-पीछे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.