मिर्जापुर, नवम्बर 10 -- Mirzapur News: अदलहाट(मिर्जापुर)। क्षेत्र के दौलताबाद गाँव में पारीवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दौलताबाद निवासी शिवप्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सात नवंबर को उसके जीजा कमलेश ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग करते हुए पत्नी रीना के साथ मारपीट की। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे कमलेश अपने साथी अरविंद के साथ शराब के नशे में ससुराल पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पुराने विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत विरोध करने पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे चोटें आईं। आरोप है कि जान से मारने की धमकी ...