मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुई मझलीपुर गांव में रविवार की देर शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव निवासी विष्णु की 30 वर्षीय पत्नी अंजली ने रविवार को पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में भर्ती कराया। यहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. राधेश्याम वर्मा ने विवाहिता की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अंजली ने लगभग दो माह पहले भी विषाक्त पदार्थ खाया था। उस दौरान वह देवरी जंगल में मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...