मिर्जापुर, नवम्बर 2 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बहुआर गांव स्थित रविंद्रालय में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा की दूसरी संध्या में शनिवार को कथा वाचिका शिखा तिवारी ने राम जन्मोत्सव की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब पाप की बढ़ोत्तरी होती है और धर्म की हानि होती है। तब-तब भगवान धर्म की रक्षा के लिए धरती पर अवतरित होते है।उन्होंने कहा कि अधर्म के बड़ा होने के बाद भी धर्म का नाश नहीं होता है। राम जन्म के अवसर पर झांकी निकाली गई एवं पांडाल में मौजूद महिलाओं ने सोहर गाकर खुशियां मनाई। इसके पहले चिंतामणि श्रीवास्तव और बिजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके रामकथा का शुभारंभ किया। कथा का संचालन रविप्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर संजय तिवारी, जंग बहादुर सिंह, अरूण प्रकाश...