Mirzapur News: पानी से भरे गड्ढे में पलटा आलू लदा पिकअप, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सिकिया मोड़ के पास बुधवार की रात करीब 11 बजे आलू लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। हालांकि पिकअप में लदे आलू की बोरी पानी में ही पलट गया। मध्य प्रदेश के अंबिकापुर निवासी पिकअप चालक मोहन यादव ने बताया कि वह वाहन में आलू लादकर वाराणसी की पहड़िया मंडी जा रहा था। अहरौरा पहुंचने पर उसने अपने भतीजे मुन्नू यादव को वाहन चलाने की जिम्मेदारी दी और स्वयं रानीबाग टोल प्लाजा पर जगाने की बात कहकर सो गया। आरोप है कि भतीजे ने टोल प्लाजा पर उसे जगाने के बजाय स्वयं ही वाहन आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान सिकिया मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में दोनों सुरक्षित बच गए।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.