Mirzapur News: पानी में फंसे खोचवा मजरे के लोगों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सोमवार की रात में मूसलाधार बारिश और मेजा व अदवा बांध के गेट खोले जाने से नदियां उफान पर है। बेलन और सिकरार नदी का पानी बरौंधा चौकी क्षेत्र के दिघुली खोचवा मजरे को चारों ओर से घेर लिया। जलभराव के बीच कई लोग फंस गए। इसकी जानकारी होते ही डीएम पवन कुमार गंगवार, क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर, बरौंधा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव पुलिस बल और एसडीआरएफ टीम के साथ मोटरबोट लेकर मौके पर पहुंच गए। तेज बहाव के बीच फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।पानी बढ़ते देख गांव के कई लोग किसी तरह सुरक्षित स्थानों की ओर निकल लिए। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण वहीं बच्चे और अन्य ग्रामीण बाढ़ के पानी के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.