Mirzapur News: पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का दिलाए लाभ
मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक में खंड विकास अधिकारी रक्षिता सिंह ने प्रधानमंत्री आवास एवं वीबीजी राम जी/मनरेगा और फेमिली आईडी तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होने कहाकि पात्र व्यक्तियों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। खंड विकास अधिकारी ने सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कराने की हिदात दी। कहाकि सभी ग्राम पंचायत अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य करें। ग्राम सचिवों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास का सत्यापन जल्द से जल्द किया जाए। गांव मे छूटे हुए लोगों से सम्पर्क कर उनका फैमिली आईडी बनायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.