Mirzapur News: पाइप में वाल्ब लगाने के लिए खोदे गए गड्ढ़े में बोलेरो फंसी
मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: मिर्ज़ापुर, संवाददाता। नगर के पीली कोठी स्थित रोडवेज तिराहे पर पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढ़े में पर्याप्त मिट्टी और गिट्टी न डाले जाने से शनिवार को सुबह एक बोलेरो का अगला पहिया इसमें धंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बोलेरो को बाहर निकालने के बाद गड्ढ़े को गिट्टी डाल कर पाटा। तब तिराहे से वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। इसी तिराहे से रोडवेज की बसें भी आती-जाती है। यह तो संयोग था कि कोई बस नहीं थी अन्यथा पलट भी सकती थी。
गड्ढे की स्थिति नगर में अमृत योजना के तहत जलापूर्ति के लिए बारिश में भी सड़क की खुदाई कराके जल निगम पाइप बिछा रहा है। पाइप बिछाने के बाद जल निगम के ठेकेदार गड्ढ़े में पर्याप्त गिट्टी और मिट्टी डाल कर नहीं पाट रहे है। इससे अक्सर किसी न किसी मोहल्ले में सड़क के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.