Mirzapur News: पांच नाबालिग बालश्रम से मुक्त, सेवायोजकों पर मुकदमा
मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार को होटल, ढाबा, कार गैराज और ऑटो रिपेयर सेंटरों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पांच नाबालिग बच्चों को बालश्रम करते हुए पाया। सभी बच्चों को मौके से मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया। पुलिस सेवायोजकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच जांच में जुट गई है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अखिल बाल बचाव एवं पुनर्वास तथा किशोर श्रम उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी आपरेशन राजकुमार मीना के नेतृत्व में एएचटी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। यह भी पढ़ें- चार बाल श्रमिक मुक्त, नियोजकों पर प्राथमिकी की कार्रवाई, पेज 3 जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.