मिर्जापुर, अगस्त 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नाग पंचमी के अवसर पर नगर के घोड़े शहीद स्थित महावीर पार्क में पारंपरिक खेल एवं व्यायाम कौशल प्रदर्शन का आयोजन किया गया। पहलवान भीम मौर्य, पहलवान मनोज यादव, कमलेश, रतन यादव, निहाल, सुरेंद्र यादव, अभिषेक यादव, मुरलीधर, श्याम धर आदि पहलवानों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय पहलवानों ने कुश्ती दंगल में एक से बढ़ कर एक दांव पेंच का प्रदर्शन किया।इसके अलावा उपाध्याय की पोखरी, बदली घाट, बरियाघाट, छिउलहा नाथ महावीर अखाड़े पर नाग पंचमी के अवसर पर पहलनों ने गदा-जोड़ी, नाल उठा कर अपनी सौष्ठव कला का प्रदर्शन किया। कुश्ती दंगल देखने के लिए नगर एवं आसपास के लोगों की भीड़ जमा रही। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पचइयां पर दिखा गांव के मल्लों का दमखम महावीर पार्क के अखाड़े पर परंपरागत रूप से आयोजित...