मिर्जापुर, अगस्त 5 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेरुपुर गांव में सोमवार की देर शाम पशु चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष से महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वाराणसी भेज दिया गया है। रेरूपुर गांव में पशु चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतारु हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया。

घायलों की स्थिति मारपीट में एक पक्ष से गांव निवासी अजय सोनकर, मंजू देवी और दूसरे पक्ष से महेंद्र यादव, आशा देवी जख्मी हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदा...