Mirzapur News: परिवहन विभाग के लिए मुसीबत बने बकाएदार वाहन मालिक
मिर्जापुर, नवम्बर 26 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । परिवहन विभाग के लिए बकाएदार वाहन मालिक मुसीबत साबित हो रहे है। जिले के 1638 वाहन मालिकों पर लगभग आठ करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। इन वाहन मालिकों से बकाया टैक्स वसूली के लिए परिवहन विभाग ने कई बार सम्पर्क किया, लेकिन फूटीकौड़ी नहीं मिल पायी। अब परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से बकाया टैक्स वसूलने के लिए आरसी जारी करने का फैसला किया है। चेतावनी दी गयी है कि यदि इस माह के अंत तक बकाया टैक्स जमा नहीं करते हैं तो सभी को आरसी जारी कर राजस्व बकाए की तरह वसूली की जाएगी। जिले के 1638 चार पहिया वाहनों के मालिकों ने परिवहन विभाग का लगभग आठ करोड़ रुपये टैक्स दबा रखा है। इन ट्रकों के मालिकों पर करीब दो वर्ष से टैक्स बकाया है। एआरटीओ(प्रशासन) वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बकाया टैक्स वसूलने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.