Mirzapur News: परशुराम-लक्ष्मण संवाद, दर्शकों ने लगाए ठहाके, गूंजा जय श्रीराम
मिर्जापुर, अक्टूबर 14 -- Mirzapur News: हलिया हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पिपरा बाजार में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में सोमवार की रात परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। सीता स्वयंवर में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़े जाने की गर्जना सुनकर भगवान परशुराम क्रोधित होकर जनक दरबार में पहुंचे।उन्होंने धनुष तोड़ने वाले को चेतावनी दी। जिस पर लक्ष्मण ने तीखे और व्यंग्य भरे उत्तर दिये। दोनों के बीच हुए तेज-तर्रार संवाद को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। अंत में भगवान श्रीराम ने विनम्रता से परशुराम का क्रोध शांत किया और अपना परिचय दिया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। परशुराम सुखलाल, श्रीराम छोटू उपाध्याय, लक्ष्मण की भूमिका विजय उपाध्याय ने बखूबी निभाई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: धनुष टूटते ही क्रोधित हो गए परशुराम व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.