Mirzapur News: परचून की दुकान में बैठे सांप ने युवती को डसा, मौत
मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के कोठी गांव में गुरुवार की सुबह परचून की दुकान में बैठे सांप ने युवती को डस लिया। परिजन झाड़ फूंक कराने के बाद हालत बिगड़ने पर उसे कछवां अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- युवती को सांप ने डसा, मौत घटना का विवरण लहंगपुर चौकी क्षेत्र के कोठी गांव के कोल्हुआ मौजा निवासी डबलू गौड़ ने घर में ही परचून की दुकान खोल रखी है। उनकी पुत्री 18 वर्षीया रेशमा गौड़ दुकान पर बैठी थी। दुकान में कुछ सामान निकाल रही थी। उसी दौरान युवती को सर्प ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो युवती की हालत बिगड़ती देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक कराने देहात कोतवाली के करनपुर ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.