Mirzapur News: परचून की दुकान का ताला काटकर नगदी समेत लाखों की चोरी
मिर्जापुर, नवम्बर 14 -- Mirzapur News: नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर बस स्टैंड के पास परचून की दुकान का बीती रात ताला काटकर चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। वहीं चोरों ने बगल की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दुकान से नकदी और सामान चोरी नरायनपुर निवासी वरुण कुमार जायसवाल की वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग किनारे बैकुंठपुर नरायनपुर बस स्टैंड के पास परचून की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह देर शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रात चोरों ने परचून की दुकान का ताला काटकर कैश बॉक्स में रखे लगभग पचास हजार रुपए नगदी व दुकान का सामान पार कर दिया। बगल में शिवा जायसवाल की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.