मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: चील्ह। विकासखंड कोन के चील्ह तिराहे पर रविवार को निवर्तमान अपर आयुक्त डॉ. विश्राम यादव का पदोन्नति के बाद बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, प्रयागराज स्थानांतरण होने पर स्वागत किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शम्भूनाथ यादव के आवास और चील्ह तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव चंदू, जिला पंचायत सदस्य अजय यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...