Mirzapur News: पत्नी से विवाद में पति ने पिया कीटनाशक, रेफर
मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। मामला सोनभद्र जिले का है।सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव निवासी 35 वर्षीय सानू का बीती रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि नाराज पति ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद युवक के पेट में दर्द और उल्टी शुरु हुई। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया। इस संदर्भ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.