Mirzapur News: पत्थर उखाड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट, चार पर मुकदमा
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव में मकान की सुरक्षा के लिए गाड़े गए पत्थर को उखाड़ने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छोटा मिर्जापुर निवासी लक्ष्मीना देवी पत्नी धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने मकान की दीवार की सुरक्षा के लिए अपनी जमीन में पत्थर गाड़ रखा था। आरोप है कि नौ जुलाई को गांव के सुधिराम यादव, बुधिराम, शीला और रिंकू उर्फ राकेश ने मिलकर पत्थर उखाड़ दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: महिला को पीटा, चार पर रिपोर्ट विरोध करने पर सभी आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की तथा जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.