मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा पुलिस चौकी पर सुलह-नामे के जरिए पति-पत्नी को अलग कराने और इसके एवज में रुपये लेने का गंभीर आरोप लगा है। चौकी पर बिना किसी न्यायालयी वाद के सुलह-नामा तैयार कराकर शादी में दिए गए घरेलू सामान को दोनों पक्षों के बीच बंटवाया गया। मामले में एक दरोगा पर 15 हजार रुपये मांगने और लेने का भी आरोप लगा है। पुलिस अधिकारियों ने रुपये मांगने के आरोप को गलत बताया है। सुलह समझौता कराने के मामले की जांच कराई जाएगी।पटेहरा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव की युवती से हुआ था। शादी के कुछ महीने बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पत्नी मायके में रहने लगी। लड़की के पिता ने इस संबंध में पटेहरा चौकी पर शिकायत की।...