मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: ​अहरौरा। पटिहटा माइनर की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। बीते शुक्रवार को माइनर टूट जाने से आसपास के धान की फसल पानी से डूब गई थी। वहीं नहर की मरम्मत करा दिए जाने से अब टेल पर स्थित किसानों को भी आसानी से सिंचाई के लिए पानी मिल जाएगा। अवर अभियंता ओमप्रकाश राय और एसडीओ ऋतुराज पांडेय की देखरेख में नहर की पटरी बांधने का कार्य लगभग पूरा करा लिया गया है। अवर अभियंता ओमप्रकाश राय ने बताया कि नहर के बंधाव का प्रमुख हिस्सा दुरुस्त कर लिया गया है। अब नहर से पानी का रिसाव पूरी तरह बंद हो जाएगा। इससे नहर के टेल पर स्थित ग्राम सोनपुर, एकली और ढबही तक किसान सिंचाई कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...