मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: जिगना, हिंस। क्षेत्र के भिलगौर गांव की पंचायत सहायक पुष्पा सोनकर को पद से हटाए जाने के विरोध में लामबंद पंचायत सहायकों ने शुक्रवार को बीडीओ रामपाल को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायक संघ के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय पर जुटे पंचायत सहायकों ने बताया कि बगैर कोई नोटिस जारी किए एकपक्षीय व नियम विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वर्षों से तैनात पंचायत सहायक का मानदेय भी नहीं दिया गया। ग्राम प्रशासक पर मनमानी करने तथा पंचायत विभाग के अधिकारियों को गलत रिपोर्ट सौंपने का आरोप लगाया। पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बहाल कर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो अनशन प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। संघ के अध्यक्ष सूबेदार यादव,सीमा गौतम,करफूलाल,विंध्य प्रकाश जायसवाल,अनिल बिंद,आलोक शुक्ला,पवन प्रजापति आदि रहे।

हिंदी हिन...