Mirzapur News: पंचायत भवन बदहाल,आरआरसी केंद्र पर लगी चौपाल
मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नौगांव ग्राम में कूड़ा संग्रह केंद्र पर शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में नोडल अधिकारी डीपीआरओ एं ग्राम प्रशासक नदारद रहे। ग्राम प्रशासनक व्यक्तिगत समस्याओं के कारण नहीं पहुंच पाईं। सेक्रेटरी धनंजय बिंद ने बताया कि पंचायत भवन बदहाल है। लिहाजा कूड़ा संग्रह केंद्र पर चौपाल संपन्न कराया गया। मुनादी नहीं कराए जाने से ग्रामीण की उपस्थिति नगण्य रही। एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल, कृषि प्रतीक सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री एवं फेमिली आईडी बनवाने की ग्रामीणों को सलाह दी। वहीं बौंता बिशेषर गांव के पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में एक स्वर में महिलाओं ने हर घर नल जल का नल उखाड़ने का ऐलान किया। ममता,हीरावती,चंपा,प्रमीला आदि महिलाओं ने बताया कि नलों से एक बूंद भी पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.