Mirzapur News: पंचायत की खुली बैठक में मनरेगा कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। क्षेत्र के विजयपुर गाँव में बुधवार को पंचायत भवन पर हुई खुली बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों की सोशल आडिट हुई। मनरेगा मजदूरों से हाथ उठवाकर प्रत्येक कार्यों का सत्यापन किया गया। आडिट टीम की विलेज रिसोर्स पर्सन अनीता दुबे ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में 34 लाख 54 हजार व्यय कर कुल 17 काम कराए गए। सक्रिय जाब कार्डधारकों की संख्या 865 है। आडिट टीम में राजेश पाल,प्रिया गौतम,नम्रता,नंदलाल शामिल रहे।
कार्य का सत्यापन वीआरपी ने बताया कि बीते दो दिनों में विंध्य वाटिका में पौधरोपण,संपर्क मार्ग,मेड़ बंदी, कच्चे नाले की खुदाई,कैटल व गोट शेड का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन किया गया था। मनरेगा मजदूरों ने हाथ उठाकर कराए गए कार्यों पर सत्यापन की मुहर लगाई। श्रमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.