Mirzapur News: पंचायतों के आय का स्रोत बढ़ाने का दिया गया प्रशिक्षण
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी डॉ. रक्षिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कराया। प्रशिक्षण के पहले दिन ग्राम पंचायत सहायकों और सचिवों को स्वयं के स्रोत से राजस्व ओएसआर) बढ़ाने,पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के गुर बताए गए। पंचायत में विभिन्न स्रोतों से आय को बढ़ाकर पंचायत का विकास करने का मास्टर प्लान तैयार करने पर जोर दिया गया। मास्टर ट्रेनर डॉ. अखिलेश्वर तिवारी,डॉ. सुरेश चंद्र राय ने ग्राम पंचायतों में स्वयं के राजस्व के स्रोत बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायतें अपने स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आय में वृद्धि कर सकती हैं। साथ ही ओएसआर की वित्तीय अनुदान प्राप्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.