Mirzapur News: पंखे में उतरे करंट से मजदूर की गई जान
मिर्जापुर, अगस्त 13 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार की दोपहर पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।क्षेत्र के पिड़खिर गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर मजदूर था। गांव के ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मुन्ना दोपहर को घर पर ही था। उसने फर्राटा पंखे का स्विच आन किया और हाथ से पंखे को अपनी ओर खींचने लगा। तभी पंखे के उतरे करंट की चपेट में आने से उसमें चिपक गया। कुछ ही देर में मजदूर की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ही अपने परिवार का सहारा था। दो पुत्र चंद्रमा व किशन हैं। सूचना पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.