Mirzapur News: न्यायालय ने एक दोषी को कारावास व दूसरे पर लगाया अर्थदंड
मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। न्यायालय ने गुरुवार अलग-अलग मामलों की सुनवाई करते हुए एक दोषी को कारावास और दूसरे पर अर्थदंड लगाया है। मामला शहर और कटरा कोतवाली क्षेत्र का है। कटरा कोतवाली में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने पैरवी करते हुए गवाहों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई।अभियोजन अधिकारी एपीओ नीरज कुमार, विवेचक उपनिरीक्षक शाहिद हुसैन, कोर्ट मुहर्रिर मुख्य आरक्षी सूबेदार यादव व रिजवान अहमद तथा पैरोकार आरक्षी सरवन कुमार ने प्रभावी पैरवी की। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह की अदालत ने दोषी स्टेशन रोड निवासी दिनेश गुप्ता को चार माह 20 दिन के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर दो दिन के साधारण कारावास की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.