मिर्जापुर, अक्टूबर 19 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित न्यायमूर्ति के भाई के घर चोरी मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मकान से कितने का सामान चोरी हुआ है। अभी परिवार आकलन कर रहा है। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीम गठित की है। पुलिस जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने का दावा कर रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: कार्यशाला सहायक के घर से जेवरात, सवा तीन लाख नकद चोरीखैरा गांव में चोरी की घटना क्षेत्र के खैरा गांव में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जयकृष्ण उपाध्याय का पैतृक मकान है। बड़े भाई रामशंकर उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया कि वह इलाज के लिए 20 सितंबर को चंडीगढ़ बेटे के पास गए थे। शनिवार की शाम पांच घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा था। बाक्स व आलमारी टूटी हुई थी।...