मिर्जापुर, अगस्त 27 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। रक्षा बंधन के त्योहार पर शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए उद्येश्य से उपजिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने गुरुवार को सुबह खोवा मंडी में छापा मारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान एसडीएम करीब 867 किलोग्राम मिलावटी खोवा को जब्त कराते हुए विनष्टीकरण कराया गया।तहसील प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा टीम को मंडी में पहुंचते ही खोवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविशेखर कुशवाहा ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 867 किलोग्राम मिलावटी खोवा जब्त कर नष्ट कराया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मड़िहान सुनील द्विवेदी, सदर अरविंद कुमार सिंह, कजरहट चौकी प्रभारी सदानंद सिंह और चकगंभीरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रक्षाबं...