मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री संजय कुमार निषाद ने निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने पर भी बल दिया। साथ ही कहा कि मत्स्य पालकों के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है। केंद्र व प्रदेश सरकार मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए योजनाएं लगातार चला रही है। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए तालाबों के पट्टे, मछली पालन के लिए अनुदान, प्रशिक्षण, बीमा और बाजार की सुविधा दी जा रही है।मत्स्य विभाग के मंत्री मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में मत्स्य पालकों के साथ बैठक कर मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ने कहा कि निषाद समुदाय को शिक्षा से जोड़कर समाज की मुख्य धारा में लाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा,तब तक विकास...