Mirzapur News: निर्माणाधीन सुलूस का निरीक्षण किया
मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: अहरौरा,हिंस। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को अहरौरा बांध के मेन कैनाल सुलूस के निर्माणाधीन गेट का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश कार्यदाई संस्था को दिया। अहरौरा मेन कैनाल का सुलिस गेट पिछले एक साल से खराब होने के कारण मेन कैनाल से किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सोन सिद्धार्थ सिंह मेन कैनाल के सुलिस गेट का निरीक्षण करने के बाद मरम्मत करने का निर्देश दिया था। अधिशासी अभियंता ने बताया की जल्द ही गेट का मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.