मिर्जापुर, जुलाई 29 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड कोन के सभागार में मंगलवार को बाल विकास परियोजना विभाग की ओ से चयनित 31 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बतौर मुख्य अतिथि नगर विधायक पं.रत्नाकर मिश्रा एवं समाज सेवी अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुक्ति पत्र पाते ही आंगनबाड़ी सहायिकाएं चहक उठीं। बाल विकास परियोजना कोन ब्ला में कुल 32 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का चयन किया गया था। जिनमें 31 सहायिकाओं नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जबकि मनौवा गांव की एक चयनित सहायिका के विरुद्ध शिकायती पत्र मिलने के कारण बाल विकास परियोजना अधिकारी ने उनका नियुक्ति पत्र अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। विधायक ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33प्रत...