मिर्जापुर, सितम्बर 9 -- Mirzapur News: जमालपुर,(मिर्जापुर)। क्षेत्र के बहुआर गांव मे पूर्णेन्दु मिश्र के आवास पर योगेश्वर श्रीकृष्ण के छठी के अवसर पर मंगलवार की ग्रामीण साहित्य जागरण मंच के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवियों ने देशभक्ति, वीर रस,करूण रस,श्रृंगार रस, हास्य-व्यंग की कविता सुनाकर श्रोताओं को लोट-पोट कर दिया। शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन हुआ। युवा कवि दिलीप सिंह दीपक ने दुआ मेरी आसमां तक नहीं पहुंची थी, पुकारा था,लेकिन उसके कान तक नही पहुंची थी। पंकज कुमार प्रखर ने जब कोई जिक्र करेगा वीरों के बलिदान की, सबसे उपर नाम रहेगा हिन्दुस्तान की। नरसिंह साहसी ने सुनो जी मैं हूं नेता बदनाम, किसी को न भाये मेरा काम‌,तेरी जुल्फ के जाल में उलझा तो पूरा टकला हो गया, पहल...