Mirzapur News: नाला में गिरकर मजदूर की मौत, सुबह मिला शव
मिर्जापुर, नवम्बर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी महावीर मोहल्ले में बीती रात नाले में गिरकर मजदूर की मौत हो गई। सुबह मजदूर का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी महावीर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय हनुमान प्रसाद मजदूर थे। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। भाई माता प्रसाद ने बताया कि हनुमान प्रसाद रात लगभग नौ बजे घर से निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। घर से 200 मीटर दूर नाला में दूसरे दिन सुबह उनका शव मिला। आस-पास के लोगों ने शव देख सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त भाई हनुमान प्रसाद के रुप में की। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.