Mirzapur News: नारद मोह और रामजन्म की लीला ने मोहा मन
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धर्मदेवा गांव में सोमवार की शाम श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में नारद मोह,भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का कलाकारों के सजीव अभिनय किया। भावपूर्ण संवाद और भक्तिमय संगीत से रामलीला का मंच जीवंत हो उठा। लीला देखने के लिए जुटे दर्शक धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत नजर आए। नारद मोह प्रसंग में कलाकारों ने देवर्षि नारद के मोह और भगवान विष्णु की लीला का प्रभावशाली चित्रण किया। वहीं रामजन्म प्रसंग की लीला ने श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार किया। नारद अरविन्द दुबे, भगवान विष्णु अनुराग दुबे,कामदेव की भूमिका उत्कर्ष मिश्रा ने निभाई। रामलीला की प्रस्तुति में व्यास हेमंत मिश्रा और नालवादक विजय कुमार विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रेलवे की रामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.