मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। सदर तहसील में सोमवार को नायब तहसीलदार पर एक वादी किसान को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इससे नाराज अधिवक्ता और वादी नायब तहसीलदार के न्यायालय के सामने धरने पर बैठ गए। एसडीएम सदर ने मामले की जांच का आदेश दिया है। भेवर करमनपुर गांव निवासी विमल कुमार सिंह किसान हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक जमीन के मामले में दाखिल-खारिज के लिए नायब तहसीलदार के न्यायालय में आपत्ति दाखिल की थी। सोमवार को सदर तहसील में मामले की तारीख थी। तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर थे। विमल जब नायब तहसीलदार सुरेंद्र बहादुर के न्यायालय में पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। इस पर विमल ने कहा कि बिना बहस के आदेश कैसे सुरक्षित कर लिया गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।...