Mirzapur News: नाना के घर आई किशोरी लापता, केस
मिर्जापुर, जुलाई 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में सोलह दिन से लापता किशोरी के मामले में पुलिस ने नामजद के विरुद्ध शनिवार को केस दर्ज कराया है। वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री कुछ दिनों से अदलहाट क्षेत्र स्थित अपने नाना के घर रह रही थी। आरोप है कि दो जुलाई की दोपहर लगभग एक बजे वह बगैर किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई कि पुत्री की सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के घुटेर गांव निवासी अरविंद उर्फ राजा से मोबाइल पर बातचीत होती थी। जब वह युवक के घर बेटी के संबंध में जानकारी लेने पहुंचा तो उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। आरोप है कि युवक के पिता ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.